भारतीय सैलानियों के लिए थाइलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर पसंदीदा स्थल: अगोडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

नयी दिल्ली|  भारतीय सैलानियों के लिये इस गर्मी में विदेशों में छुट्टियों को लेकर थाइलैंड सबसे आकर्षक गंतव्य रहा। उसके बाद इंडोनेशिया और सिंगापुर के साथ-साथ फ्रांस तथा स्विट्जरलैंड जैसे यूरोपीय गंतव्यों ने भी भारतीय सैलानियों को आकर्षित किया। डिजिटल यात्रा मंच अगोडा ने यह कहा है।

अगोडा ने एक बयान में कहा, भारतीय, मनोरम दृश्य, समृद्ध संस्कृति और पहाड़ों तथा समुद्र तटों दोनों का सबसे अच्छा आनंद लेने के लिए स्थानों की तलाश कर रहे हैं।

बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी के बाद अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा धीरे-धीरे फिर से रफ्तार पकड़ रही है। पूर्व की तरह थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर लगातार सबसे पसंदीदा यात्रा स्थल बने हुए हैं।

अगोडा ने बुकिंग आंकड़ों के हवाले से कहा कि वर्तमान में यात्रा के लिए थाइलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ फ्रांस और स्विट्जरलैंड को तरजीह दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान