भारतीय अंडर-19 टीम की 66 रनों से जीत, कप्तान प्रियम गर्ग ने जड़ा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

डरबन। कप्तान प्रियम गर्ग की 103 गेंदों में 110 रन की पारी से भारत की अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर चार देशों की एक दिवसीय श्रृंखला में जीत से शुरूआत की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने प्रियम की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ध्रुव जुरेल ने 65 और तिलक वर्मा ने 42 रन का योगदान दिया। 

इसके बाद मेहमानों ने अंडर-19 विश्व कप की तैयारियां जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 198 रन ही बनाने दिये। गेंदबाजों में सुशांत मिश्रा अहम रहे जिन्होंने 48 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले। कार्तिक त्यागी, अर्थव अनकोलेकर और तिलक वर्मा ने एक एक विकेट चटकाया। दक्षिण अफ्रीका के लिये कप्तान ब्रायस पार्सन्स 50 गेंद में 57 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अब भारतीय टीम का सामना रविवार को जिम्बाब्वे से होगा। न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में चौथी टीम है। 

प्रमुख खबरें

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure