भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के हित हैं साझा: अमेरिकी नौसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2018

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत और अमेरिका के साझा हित हैं, और वह यह हैं कि ये नौसेनाएं सुरक्षा मुहैया कराती है जो हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करती है। अमेरिका के नेवल ऑपरेशंस के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ पेंटागन में बैठक की। लांबा पांच दिन की अमेरिकी यात्रा हैं।

लांबा के साथ रिचर्डसन की यह चौथी बैठक है। रिचर्डसन ने लांबा के साथ मुलाकात के बाद कहा कि, हमारे साझा हित हैं कि हमारी नौसेनाएं सुरक्षा मुहैया कराती है जिससे हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित होती है। पेंटागन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों नौसेना प्रमुखों ने नौसेना मंत्री रिचर्ड वी स्पेंसर से मुलाकात की और अतिरिक्त नौसैन्य अभ्यासों को शामिल करने के तरीकों पर चर्चा की।

रिचर्डसन ने कहा कि, ‘मालाबार और रिम ऑफ द पैसिफिक जैसे नौसैन्य अभ्यास हमारे गहरे होते सहयोग की मिसाल हैं और मैं अवसरों को खोजने के लिए उत्सुक हूं ताकि हमारी मिलकर काम करने की क्षमता बढ़े।’ भारतीय नौसेना प्रमुख अमेरिका की पांच दिन की यात्रा पर हैं और इस दौरान वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे ताकि भारत- प्रशांत क्षेत्र समेत द्विपक्षीय नौसैन्य सहयोग को मजबूत किया जा सकें। साथ ही कहा था कि, प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar