Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

कोलकाता, आठ अक्टूबर भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने किशोर भारती क्रीड़ांगन में बृहस्पतिवार को खेले गए वर्षा से प्रभावित पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में रूस को पहले हाफ में कड़ी टक्कर दी लेकिन अंततः उसे 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इयाना शेइना ने 40वें मिनट में शानदार व्यक्तिगत प्रयास से रूस को बढ़त दिलाई। स्थानापन्न खिलाड़ी किरा पेतुखोवा ने 60वें और 65वें मिनट में दो गोल किये जबकि इयाना स्विस्तुनोवा ने 81वें मिनट में गोल कर रूस की आसान जीत सुनिश्चित की।

गोलकीपर मोनालिशा देवी मोइरांगथेम ने पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई और अपना तीसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम के सामने 27वीं रैंकिंग वाली रूस की मजबूत चुनौती थी। यह कोलकाता में भारतीय महिला टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था।

इसके बावजूद पहले हाफ में मेजबान टीम ने काफी अनुशासन के साथ बचाव किया और कुछ ऐसे मौके बनाये जो मैच का रुख बदल सकते थे लेकिन रूस ने अधिक समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी और मैच में अधिकांश समय नियंत्रण बनाये रखा। भारत के लिये यह परिणाम मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पूरे 90 मिनट तक रक्षात्मक मजबूती बरकरार रखने की चुनौती को दर्शाता है। हालांकि पहले हाफ का ठोस खेल, बनाये गये आक्रमण के मौके और मोनालिशा के बचाव सकारात्मक पक्ष रहे।

छह खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका मिलना भी छेत्री की व्यापक टीम तैयार करने की योजना को दर्शाता है। दोनों टीम अब 11 अक्टूबर को फिर आमने-सामने होंगी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद