Indian women hockey: जर्मनी दौरे की शुरुआत निराशाजनक, भारतीय टीम चीन से 2-3 से हारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

लिम्बर्ग। भारतीय महिला हॉकी टीम के जर्मनी दौरे की शुरुआत निराशाजनक रही जब टीम को चीन के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार रात हुए मुकाबले में भारत के लिए नवनीत कौर ने 24वें और 45वें मिनट में गोल दागे जबकि चीन के लिए चेन जियाली (नौवें मिनट), झोंग जियाकी (45वें मिनट) और शू येनान (51वें मिनट) ने गोल किए। दोनों टीम ने पहले क्वार्टर में सतर्क शुरुआत की। भारत को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चीन की रक्षा पंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया। इसके कुछ मिनट बाद भारत ने फाउल करके विरोधी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका दिया। चीन ने इसका फायदा उठाकर जियाली के गोल की बदौलत नौवें मिनट में बढ़त हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें: CONCACAF Gold Cup: Giménez के गोल से मैक्सिको ने पनामा को हराकर कप का खिताब जीता

अगले कुछ मिनट में दोनों टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी। भारत ने दूसरे क्वार्टर में सकारात्मक शुरुआत की। टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनको भुनाने में विफल रही। नवनीत ने 24वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत को बराबरी दिलाई। नवनीत ने 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। चीन ने हालांकि तुरंत बाद झोंग के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से बराबरी हासिल कर ली। येनान ने 51वें मिनट में एक और गोल दागकर चीन को 3-2 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। भारत मंगलवार और गुरुवार को अब जर्मनी से दो मैच खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Tata Steel के Q2 Results के बाद Muhurat Trading में शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा उछले

Kalpataru को मजबूत मांग से 6500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का भरोसा

जब पटाखे खरीदने बच्चों को चांदनी चौक ले जाते थे राजीव गांधी... सोनिया-प्रियंका ने शेयर किए अनसुने किस्से

Khyber Pakhtunkhwa में रिमोट कंट्रोल ब्लास्ट, पुलिस कांस्टेबल कय्यूम खान की जान गई