Asian Games की तैयारी के लिए Kolkata में लगा Indian Women Rugby Sevens का कैंप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

कोलकाता, नौ सितंबर भारतीय सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम ने आगामी एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और कोच टेरेंस जोसफ ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर में मुख्य ध्यान मैच के दौरान रणनीति को सही तरीके से लागू करने और निरंतरता बनाए रखने पर रहेगा। यह शिविर कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में आयोजित किया जा रहा है जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले भारतीय रग्बी टीम का घरेलू प्रशिक्षण स्थल रहा है। भारतीय महिला टीम एक से तीन अक्टूबर तक नागोया के पालोमा मिजुहो रग्बी स्टेडियम में होने वाले महिला रग्बी सेवन्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

जापान में हम अपनी योजनाओं को किस तरह लागू करते हैं, इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘साइ कोलकाता भारतीय रग्बी टीम का घरेलू केंद्र रहा है। हम पिछले तीन वर्षों से यहां शिविर आयोजित कर रहे हैं।’’ कप्तान शिखा यादव ने भी अपने कोच की बात से सहमति जताते हुए कहा कि टीम हाल के अच्छे प्रदर्शन को एशियाई खेलों में भी जारी रखने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एशिया रग्बी सेवन्स सीरीज में हाल के प्रभावशाली प्रदर्शनों से मिली अच्छी फॉर्म और निरंतरता को एशियाई खेलों में भी बरकरार रखना चाहते हैं। खुद पर अतिरिक्त दबाव डालने के बजाय हम जमीन से जुड़े रहना चाहते हैं, अपनी रणनीति का पालन करना चाहते हैं और बुनियादी बातों पर कायम रहना चाहते हैं। ’’ शिखा के साथ पिछले एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा रहीं डुमिनी, कल्याणी पाटिल, वैष्णवी पाटिल, मामा नायक और संध्या राय को भी टीम में शामिल किया गया है।

यह शिविर 24 सितंबर तक चलेगा जिसमें यात्रा करने वाली मुख्य टीम को अंतिम रूप देने और एशिया की कुछ सबसे मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए जरूरी रणनीतिक पहलुओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कुल 20 खिलाड़ी इस समय राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस शिविर के लिए 19.8 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

भारत की महिला रग्बी सेवन्स टीम ने 2022 के हांग्झोउ एशियाई खेलों में सातवां स्थान हासिल किया था। टीम ने ले 2010 में ग्वांग्झोउ एशियाई खेलों में पदार्पण किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में BRICS Summit की तैयारी पर Chidambaram का तंज: भारत को क्या फायदा?

Adani Airports ने जुटाई 1 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी, बनी दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी

Pakistan Diplomacy: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में फेल हुआ इस्लामाबाद, अब US-Iran तनाव ने बढ़ाई मुश्किलें

तमिलनाडु में Secular Social Justice Victory Alliance की धमक, Vijay-Congress साथ मिलकर देंगे चुनौती