भारतीय महिला टीम की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीनस्वीप करने पर

By Prabhasakshi News Desk | Jun 22, 2024

बेंगलुरु । पहले दो मैच में हर तरह की चुनौती का डटकर सामना करने वाली भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को जीतकर श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने श्रृंखला का पहला मैच आसानी से जीता लेकिन दूसरे मैच में उसे कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पहले मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 99 रन के स्कोर से उबरकर 260 रन से अधिक का स्कोर बनाया था। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद इस स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले मैच में 88 गेंद पर 103 रन बनाकरफॉर्म में वापसी की लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रन बनाने के लिए जूझ रही हैं जो भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी चिंता का विषय होगा। भारत पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुका है और ऐसे में टीम प्रबंधन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया को मौका दे सकता है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस मैच में जीत दर्ज करके आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप के लिए कम से कम दो अंक हासिल करने की कोशिश करेगा जो अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

केरल में सड़क हादसों पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी