भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

बर्मिंघम, 31 जुलाई । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपने से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर अभियान शुरू किया था। वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही नवजोत कौर के कोविड-19 पॉजिटिव आने से टीम को करारा झटका लगा। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम के लिये वंदना कटारिया ने 26वें और 48वें मिनट में दो गोल दागे।

गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में एक गोल किया। वेल्स के लिये जेना ह्यूजेस ने 45वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया। अब भारतीय टीम का सामना दो अगस्त को इंग्लैंड से होगा। वेल्स और भारत की पिछली भिड़त गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में हुई थी। इसमें वेल्स ने भारत को 3-2 से हराया था। भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पर भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन