Covid-19: ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने जुटाए 20 लाख रूपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 20 लाख रुपये की राशि जुटाई है। भारतीय टीम ने 18 दिन के ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिये यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ। इस चुनौती के जरिये कुल 20,01,130 रुपये एकत्रित किए गए। यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है। इस पैसे का इस्तेमाल विभिन्न स्थानों पर मरीजों, प्रवासी श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की मूलभूत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।

भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘‘हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। लोगों, विशेषकर भारतीय हॉकी प्रेमियों ने दुनिया भर से इस चैलेंज में हिस्सा लिया और योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम की ओर से मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने गरीबों की मदद की इस पहल में हिस्सा लिया।’’ इस चैलेंज में टीम की सदस्य को फिटनेस से जुड़े अलग-अलग काम देती थी जिसमें ‘बर्पीज’, ‘लंजेस’, ‘स्कवैट्स’, ‘स्पाइडर मैन पुश आप’, ‘पोगो होप्स’ आदि शामिल थे। प्रत्येक दिन खिलाड़ी नई चुनौती देतीं थी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए और 100 रुपये दान करने के लिए 10 लोगों को टैग करतीं थी।

प्रमुख खबरें

संभल जाएं! 40 के बाद शरीर में होने वाले ये Natural Changes बढ़ाते हैं Bad Cholesterol और हार्ट स्ट्रोक का खतरा

CM Omar Abdullah का बड़ा बयान: अगर 2019 में Jammu-Kashmir का Special Status न हटता तो PoK मिल गया होता

ढाई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा भारत, सीएम रेखा गुप्ता की अपील, अर्बन नक्सल से सतर्क रहें युवा

Numerology Prediction: 138 दिनों तक इन 3 Mulanks के लिए चुनौतीपूर्ण समय, बरतें विशेष सतर्कता