भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी पिंक बॉल टेस्ट मैच, BCCI ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार दिन रात का टेस्ट खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने गुरूवार को यह जानकारी दी। शाह ने ट्विटर पर कहा कि यह महिला क्रिकेट को बढावा देने की भारत की रणनीति का हिस्सा है। शाह ने ट्वीट किया ,‘‘ महिला क्रिकेट के लिये अपनी प्रतिबद्धता को आगे ले जाते हुए मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में दिन रात का टेस्ट खेलेगी। ’’ भारतीय महिला टीम 16 जून से इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी जो सात साल में उसका पहला टेस्ट होगा।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट