युवाओं में बढ़ा Self Gifting का चलन, दूसरों से पहले खुद को दे रहे तोहफा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 17, 2026

अक्सर हम सभी अपनों के लिए या फिर दोस्तों के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट जरुर खरीदते हैं। अब लोग दूसरों को खुश करने के साथ ही अपनी खुशी का भी उतना ही ध्यान दे रहे हैं। हालिए एक सर्वे में पता चला है कि युवाओं में सेल्फ गिफ्टिंग जैसा ट्रेंड शुरु हुआ है। आइए आपको बताते हैं सेल्फ गिफ्टिंग से संबंधित इस नए ट्रेंड के बारे में विस्तार से बताते हैं।

त्योहारों में खुद को तोहफा दे रहे युवा

दरअसल, यूगव-रुकम कैपिटल के साल 2026 के सर्वे में यह बात समाने आई है कि लगभग 30% युवाओं के इस फेस्टिवल सीजन दूसरों को गिफ्ट देने से पहले खुद को प्राथमिकता में रखा। अपने आप को तोहफे देने के इस ट्रेंड में लग्जरी बैग, कॉन्सर्ट टिकट, स्पा-जिम वाउचर जैसी चीजें शामिल कर रहे हैं। अगर इन आंकड़ों की बात करें, तो भारत में निजी गिफ्टिंग का हिस्सा 60% तक बढ़ा है। वहीं, इसको लेकर ऑनलाइन बिक्री 25% के आसपास है। इसमें भी 25% लोग गिफ्ट से संबंधित आयडियाज के लिए एआई की मदद ले सकते हैं।

फ्रेंड्स के लिए भी चुने जा रहे हैं पर्सनलाइज्ड तोहफे

आजकल के युवा अपने खास दोस्तों के लिए आम तोहफों से हटकर पर्सनलाइज्ड तोहफों पर ध्यान दे रहे हैं, जैसे कि - फोटो फ्रेम, कीचेन या कप पर नाम, खास मोमेंट्स वाली तस्वीरें जो यादगार बन जाएं। गिफ्ट कार्ड देकर उन्हें अपनी पसंद की भी पूरी आजादी दे जा रही है। इतना ही नहीं, लोग अपनी इस पंसद को और खास बनाने के लिए AI जैसी तकनीक का सहारा ले सकते हैं।

दोस्तों के नाम पौधे लगाने का ट्रेंड

इतना ही नहीं, आज के समय में दोस्तों को सिर्फ मटेरियल चीजें देने के साथ ईको-फ्रेंडली तौर तरीके भी अपना रहे हैं। इस ट्रेंड में दोस्तों के नाम पर पौधे लगाना। इस तरह का आयडिया दोस्ती को भी पौधे की तरह बढ़ने देने का प्रतीक है, जिसे ग्रो-ट्रीज जैसी बहुत-सी संस्थाएं बढ़वा दे रही है। अब आप किसी के नाम पर पेड़ लगाने के बाद ई-ट्री सर्टिफिकेट दिया जाता है। पर्यावरण संरक्षण वाले इन तरीकों में गिफ्ट के बॉक्स को दोबारा प्रयोग कर सकते हैं।

पेट्स भी लिस्ट में शामिल

इसके साथ ही लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ ही पेट्स के लिए भी अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि उनके लिए भी खास और अनोखे तोहफे खरीदे जा रहे हैं, एट्सी नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार, साल 2026 में अपने पालतू जानवरों को गिफ्ट देने के लिए लोगों को सर्च दोगुना तक बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

Tata Steel भारत में क्षमता बढ़ाकर करेगी पांच करोड़ टन, CEO TV Narendran ने बताया प्लान

Prabhasakshi NewsRoom: Sonia Gandhi ने अपनी Book में जिस बात को छिपाया, उसे Rahul Gandhi ने सबके सामने बताया

R Ashwin के बाद भारत से नया ऑफ-स्पिनर न आने पर Dipak Patel ने जताई हैरानी

Ballia में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आरोपी सिपाही पति, सास और ससुर जेल भेजे गए