ओवैसी की चिट्ठी, हेल्पर के जॉब के फेर में फंसे भारतीय, लड़ना पड़ रहा युद्ध, अब पूरे मामले पर आया मोदी सरकार का जवाब

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2024

भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को उन रिपोर्टों के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष में फंसने से दूर रहने की सलाह दी, जिनमें कहा गया था कि रूसी सेना में सहायक नौकरियां हासिल करने वाले भारतीय नागरिकों को रूसी सैनिकों के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया गया। विदेश मंत्रालय ने स्वीकार किया कि कुछ भारतीयों ने रूसी सेना के साथ सहायक नौकरियों के लिए साइन अप किया था और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने उनकी शीघ्र रिहाई के लिए नियमित रूप से संबंधित रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया है।

इसे भी पढ़ें: Ashok Chavan के पार्टी छोड़ने पर ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अपुष्ट रिपोर्टों से पता चला है कि कुछ भारतीय नागरिक भी हताहत हुए हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कर्नाटक सरकार ने लड़ाई में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। इनमें से कई भारतीय कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर से हैं। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे और कुछ भारतीयों के रिश्तेदारों ने कहा है कि उन्हें भर्ती एजेंटों द्वारा रूस भेजा गया था। खड़गे ने कहा कि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए रूसी राज्य वित्त पोषित निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप द्वारा भर्ती किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप

Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ

पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा