कोरोना वायरस: जर्मनी से लौटने वाले बुजुर्ग ने पंजाब में तोड़ा दम, अब तक कुल 4 मौतें

By अनुराग गुप्ता | Mar 19, 2020

नयी दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई। जबकि कोविड-19 वायरस से 173 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसके बाद अब चौथा मामला पंजाब के नवांशहर का है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक व्यक्ति ने हाल ही में इटली और जर्मनी की यात्रा की थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस से चौथी मौत दर्ज, मरीज पंजाब से था। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कई सारी सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दे दी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा