भारत के लाडले दोस्त ने अचानक रद्द किया वीजा, 5,000 बांग्लादेशी वर्कर फंसे, माथा पीट रहे तारिक रहमान

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2026

छुट्टी पर घर लौटे हज़ारों बांग्लादेशी अब UAE वापस नहीं लौट पा रहे हैं, क्योंकि बिना किसी चेतावनी या वजह बताए उनके वीज़ा अचानक रद्द कर दिए गए। बांग्लादेश के 'द डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीज़ा रद्द होने की वजह से करीब 4,800 नागरिक फँस गए हैं। हालाँकि, यह स्थिति सिर्फ़ बांग्लादेशियों के साथ ही नहीं है। कई पाकिस्तानी नागरिकों के भी UAE वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं। UAE में लगभग 12 लाख बांग्लादेशी नागरिक रहते और काम करते हैं, जो भारतीयों और पाकिस्तानियों के बाद वहां का तीसरा सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। इनमें से ज़्यादातर लोग कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: China Enters India Backyard | नेपाल-बांग्लादेश में चीन की सीक्रेट एंट्री:चिकन नेक पर कितना बड़ा खतरा? | Teh Tak Part 3

चिंता की एक और वजह यह है कि UAE के अधिकारियों की ओर से कोई कारण या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। प्रभावित एक बांग्लादेशी ने कहा कि UAE में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या कानूनी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा वहां मेरे दो बिज़नेस हैं और मेरी पत्नी भी वहीं है। मुझे दुबई में होना चाहिए था, लेकिन अब हम समाधान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बांग्लादेश सरकार ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी है।

प्रमुख खबरें

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया