देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 85 लाख के पार, अब तक 1,26,121 मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है। रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 45,674  मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई है। इसके अलावा 559 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गई है। भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

कतर तो बड़ा खिलाड़ी निकला, अमेरिका को धोखा देकर कैसे की ईरान की मदद?

इस्लामाबाद नहीं बनने देंगे...यूरोपीय देश का मुस्लिमों पर होश उड़ाने वाला ऐलान, पहली बार भारत हैरान!

CM DK Shivakumar का Excise विभाग को कड़ा संदेश: सरकार की बदनामी बर्दाश्त नहीं होगी

Ram Mandir Trust का Secret Camera ऑपरेशन, ऐसे पकड़ा गया दान पेटी से चोरी का खेल