श्रीलंका के साथ भारत का विकास सहयोग राजनीतिक समझ की नींव पर आधारित: राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने कहा है कि श्रीलंका को तीन अरब डॉलर की विकास सहायता की ओर उसकी प्रतिबद्धता दक्षिण सहयोग के तर्क से प्रेरित है। उसने कहा कि श्रीलंका के साथ नयी दिल्ली का ‘‘विशिष्ट’’ विकास सहयोग राजनीतिक समझ और भौगोलिक वास्तविकताओं की बुनियाद पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में हुए बम धमाको की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत के. नागराज नायडू ने कहा की भारत के दिल में श्रीलंका का विशेष स्थान है। हमारा रिश्ता साझी सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक विरासत तथा सदियों से लोगों के आपसी संपर्क की मजबूत बुनियाद पर खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे पकड़े

श्रीलंका पर एक बैठक में यहां गत सप्ताह भाग लेते हुए नायडू ने कहा कि श्रीलंका के साथ भारत का विकास सहयोग ‘‘अनूठा’’ है और यह राजनीतिक समझ, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, भौगोलिक वास्तविकताओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संवेदना की नींव पर आधारित है। भारत की विकास परियोजनाओं में आवास, आधारभूत ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन, उद्योग, हस्तशिल्प, संस्कृति और खेल समेत अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Salman Khan की Battle of Galwan का नाम बदलकर Maatrubhumi रखा गया, पोस्टर के साथ दिया शांति का बड़ा संदेश

Middle East में बढ़ा तनाव! UAE के Fujairah पोर्ट पर Drone Attack, दुनिया की तेल सप्लाई खतरे में

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को अर्पित करें यह फूल, हर संकट से मिलेगा छुटकारा, जानें Vastu Tips

Iran में तनाव पर MEA का बड़ा खुलासा, 550 भारतीय Armenia तो 90 Azerbaijan में दाखिल हुए