भारत के पहले सांस्कृतिक राजनयिक ने अमेरिका में पूरा किया 3 साल का कार्यकाल, लौटें स्वेदश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत द्वारा नियुक्त किये गए पहले सांस्कृतिक राजनयिक डॉ. मोक्षराज अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार को स्वदेश के लिए रवाना हो गए। अपने तीन साल के कार्यकाल में डॉ. मोक्षराज ने यहां संस्कृत एवं हिंदी की शिक्षा दी और अमेरिका के कई राज्यों में योग व ध्यान के जरिये भारत की पारंपरिक संस्कृति का प्रचार किया जिसका वैदिक मूल मंत्र है ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं कोविड-19 के बाद की दुनिया में इसका अपना महत्व है। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद डॉ.मोक्षराज ने कहा, ‘‘ भारत एक मात्र देश है जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत में विश्वास करता है और भारत का यह विचार नया नहीं है बल्कि इंसान की उत्पत्ति से ही है, इसलिए इसे यजुर्वेद में ‘ यात्रा विश्व भवतेकनिदम’ की प्रेरणा देता है।’’

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान