Petrol price: जून में पेट्रोल की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख टन पर, डीजल की खपत भी 35.2 फीसदी बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

नयी दिल्ली। आर्थिक गतिविधियां तेज होने, गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के यात्राएं करने तथा फसल बुवाई शुरू हो जाने से जून में भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ गई है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों में बताया है कि बुवाई का मौसम शुरू होने से डीजल की मांग दो अंक में बढ़ी है। इस ईंधन की बिक्री सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़कर जून में 73.8 लाख टन पर पहुंच गई। यह जून, 2019 की तुलना में 10.5 प्रतिशत और जून, 2020 के मुकाबले 33.3 फीसदी अधिक है। डीजल की बिक्री इस साल मई की तुलना में जून में 11.5 प्रतिशत अधिक रही। उस समय 67 लाख टन डीजल बिका था।

प्रमुख खबरें

South Africa के दो शहरों में दूषित पानी पीने से 500 से अधिक लोग बीमार

Article 370 हटने के बाद बदल गया पूरा माहौल, Hindu खुलकर मना पा रहे हैं पर्व-त्योहार, Srinagar की सड़कों पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा देखकर सब हैरान

काले सूट पर दुपट्टा डाले ममदानी ने न्यूयॉर्क में भारतीयों के साथ खेला गरबा, इलिनोइस मंदिर हमले के प्रयास के बाद एकता का आह्वान

Mecca Mosque में हुआ अशोभनीय कृत्य क्या था? Saudi Arabia ने दो बांग्लादेशियों को फाँसी पर क्यों लटकाया? Muslim World क्यों हैरान रह गया?