बढ़ने वाली है सोने की चमक, गोल्ड की मांग में आएगी पिछले साल से ज्यादा तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

मुंबई।उपभोक्ता धारणा में सुधार और कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के बाद मांग में तेजी आने से भारत में सोने की खपत 2021 में बढ़कर 797.3 टन हो गई और इस वर्ष भी तेजी का रुख जारी रहने का अनुमान है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने ‘स्वर्ण मांग रूझान 2021’ रिपोर्ट में कहा कि 2021 में स्वर्ण की मांग 78.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 797.3 टन हो गई जो 2020 में 446.4 टन थी। डब्ल्यूजीसी में क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सोमसुंदरम पीआर ने कहा, ‘‘वर्ष 2021 ने सोने के बारे में पारंपरिक सोच की ताकत को फिर से प्रमाणित किया है और पुनरुद्धार में कई सबक दिए जो आने वाले वर्षों के लिए नीतिगत सोच को आकार देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत की स्वर्ण मांग 79 प्रतिशत बढ़कर 797.3 टन हो गई, जो मुख्य रूप से चौथी तिमाही की 343 टन की असाधारण मांग का परिणाम है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन