अमेरिका से भारत की ऐतिहासिक LPG डील: 2026 में 2.2 MTPA आयात

By Ankit Jaiswal | Nov 17, 2025

भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठा लिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच एलपीजी आयात को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से 2026 में 2.2 मिलियन टन एलपीजी आयात करने का एक साल का अनुबंध किया है, जो भारत की सालाना जरूरत का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा होगा।

पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एलपीजी को सबसे सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें 60 प्रतिशत तक बढ़ गई थीं, तब भी उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को सिर्फ 500–550 रुपये में सिलेंडर मिलता रहा, जबकि असल कीमत इससे दोगुनी के करीब थी। सरकार ने पिछले साल लगभग 40,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर लोगों पर बोझ नहीं बढ़ने दिया है।

बता दें कि यह डील ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को लेकर चर्चा तेज है और उम्मीद है कि 2025 के अंत तक यह वार्ता किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रम्प प्रशासन भारतीय उत्पादों पर लगी 25 प्रतिशत की अतिरिक्त टैरिफ को हटाने पर विचार कर सकता है, जिसकी शुरुआत रूस से तेल खरीदने के कारण की गई थी।

इधर, पिछले कुछ सप्ताहों से भारत अपने कच्चे तेल के स्रोतों में विविधता ला रहा है और रूसी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार दोनों देशों की हालिया बातचीत में काफी सकारात्मक माहौल देखने को मिला है और अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि आगे संबंध और मजबूत होंगे हैं।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth