देश में बढ़ा Religious Tourism का क्रेज, Ayodhya से Mahakal तक, ये हैं भारत के Famous मंदिर

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 13, 2026

आजकल युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में धार्मिक स्थल यात्रा का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। अब लोग पहाड़ और बीचेस को छोड़कर धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं। आज की युवा को यह समझ आ गया है कि असली सुकून और शांति भक्ति में है। भारत के अलग-अलग हिस्से में कई सारे लोकप्रिय मंदिर बनें और लोग इनके दर्शन करने जरुर जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के फेमस मंदिर

अगर आप उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय तीर्थस्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप वाराणसी जिले में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। भगवान की शिव की प्रिय नगरी है काशी। इसके अलावा, अयोध्या का राम मंदिर भगवान राम की जन्मभूमि पर बना है और ये देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में शामिल है। वहीं, आप मथुरा के पास वृंदावन में हर साल लाखों भक्त बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं। यहां की भक्तिमय माहौल बहुत ही सुकून से भरा होता है। इसके साथ ही मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंदिर भी है और ये 51 शक्तिपीठों में से एक है।

उत्तराखंड के फेमस मंदिर

उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां पर कई फेमस मंदिर हैं। जब उत्तराखंड में मंदिरों के स्थल पर घूमने की बात आती है, तो सबसे पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ का ही ख्याल आता है। ये दोनों मंदिर चारधाम यात्रा में लोग कवर करते हैं। वहीं, उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण, जागेश्वर धाम, नीलकंठ महादेव मंदिर, कैंची धाम और मां धारा देवी जैसे कई फेमस मंदिरों में है और यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है।

पंजाब

अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां पर सबसे पहले स्वर्ण मंदिर का ही ख्याल आता है। अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। वैसे यहां पर हर धर्म के लोग जाते रहते हैं। देश-विदेश यहां पर श्रद्धालु आते हैं, इसकी खूबसूरत वास्तुकला और सरोवर बेहद ही खूबसूरत है।

जम्मू और कश्मीर

जम्मू के कटरा के पास त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर देश का सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थल में से एक हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा यहां लगी रहती है। माता वैष्णो देवी के मंदिर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन करने आते हैं।

बिहार 

बिहार में बोधगया का महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म वालों के लिए बहुत ही खास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ये मंदिर UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है।

झारखंड

 झारखंड में सबसे लोकप्रिय मंदिर है भगवान शिव का, जिसका नाम बाबा बैद्यनाथ हैं। ये भी भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। सावन के महीने में तो यहां लाखों कांवड़ियां जल अर्पित करने आते हैं। यहां पर भगवान शिव बैद्य नाम से भी जाने जाते हैं। 

राजस्थान

अगर आप राजस्थान के लोकप्रिय मंदिरों के दर्शन करने के प्लान कर रहे हैं, तो आप राजस्थान का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल खाटू श्याम जा सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, खाटू श्याम मंदिर भगवान कृष्ण के परम भक्त माने जाते हैं और यह कलियुग में सबसे पूजे जाने वाले भगवान है। फाल्गुन मेले के दौरान यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। खाटू श्याम बाबा को हारे का सहारा कहा जाता है। यहां पर जो भी भक्त सच्चे दिल से अपनी इच्छा श्याम बाबा से कहता है, उसकी कामना जरूर पूरी होती है।

गुजरात

गुजरात के समुद्र तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे पवित्र धामों में से एक माना जाता है। अरब सागर के किनारे बना यह प्राचीन मंदिर शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष पहचान रखता है। इतिहास में कई बार आक्रमणों के कारण इसका स्वरूप बदला, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ। सदियों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस मंदिर को आध्यात्मिक महत्व प्रदान करती रही है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का मुंबई शहर भी विशाल आस्था के लिए जाना जाता है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश सिद्धिविनायक मंदिर में विराजमान हैं। इस मंदिर में आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े सेलिब्रिटीज और खिलाड़ी भी दर्शन करने पहुंचते हैं।  इसके साथ ही महाराष्ट्र में शिरडी साईं बाबा मंदिर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और महालक्ष्मी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध हैं।

मध्य प्रदेश

उज्जैन महाकाल नगरी से फेमस है। यहां पर महाकालेश्वर मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां की भस्म आरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है। सुबह 4 बजे भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

ओडिशा

ओडिशा का पवित्र शहर पुरी भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। यहां प्रतिवर्ष निकलने वाली भव्य रथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। इस ऐतिहासिक उत्सव में लाखों भक्त शामिल होते हैं, इसलिए इसे विश्व के सबसे विशाल धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है।

आध्र प्रदेश

आध्र प्रदेश के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। इसे दुनिया के सबसे ज्यादा दर्शन किए जाने वाले मंदिरों में शामिल है। लाखों भक्त यहां हर साल आते हैं।

तमिल नाडु

तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय मंदिर रामेश्वरम है, जो भगवान शिव का ज्योर्तिलिंग है। इस मंदिर का नाम रामानाथस्वामी मंदिर है। ये मंदिर अपने लंबे गलियारों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि, ये चार धाम यात्रा का भी हिस्सा है। 

असम

असम के गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत पर विराजमान कामाख्या मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में शामिल है, जहां मां कामाख्या की पूजा विशेष श्रद्धा के साथ की जाती है। तांत्रिक परंपराओं, आध्यात्मिक साधना और देवी आराधना के लिए यह मंदिर पूरे भारत में विशेष पहचान रखता है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं