देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार, अबतक 5,815 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा नए 8,909 मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 तक पहुंच गई है। वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3600 के करीब पहुंची, अब तक 141 मरीजों की मौत 

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारणदेश में अब तक 5,815 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 1,092, दिल्ली में 556, मध्य प्रदेश में 364, पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64,कर्नाटक में 52, पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33, बिहार में 24, हरियाणा में 23, केरल में 11 तथा ओडिशा और उत्तराखंड में सात-सात लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में कोविड-19 से पांच-पांच, असम में चार तथा मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही किसी अन्य बीमारी के शिकार थे।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे