Indigo के विमान में धुंआ निकलने की गलत चेतावनी बताकर कराई लैंडिंग, DGCA करेगा जांच, सभी यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

नयी दिल्ली।दिल्ली से कोलकाता जा रहे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान में रविवार को सामान रखे जाने की जगह से धुंआ निकलने की चेतावनी का सायरन बिना किसी कारण के बज उठा। यह घटना विमान के हवाईअड्डे पर उतरने से पहले की है। इंडिगो ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयरबस विमान में जांच की गई और इस चेतावनी को गलत पाया गया।’’ इसमें कहा गया कि धुंए का पता लगाने की प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच करने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने Liberia प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, कल्याणकारी योजनाओं के अनुभव बांटे

JPSC JSSC exam: रांची में मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

TMC MLA निर्मल घोष समेत तीन पर FIR दर्ज, RG Kar डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का मामला

Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खाली