इंडिगो एयरलाइंस की महिला स्टाफ कि गुरुग्राम के होटल में रहस्यमय मौत...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2018

हरियाणा के गुरुग्राम के सुशांत लोक में बने एक गेस्ट हाउस प्राइवेट एयर लाइन्स इंडिको में काम करने वाली महिला को मृत पाया गया। शुरूआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का शक जताया लेकिन हालात को देखते हुए तस्वीर साफ नहीं हैं। दरअसल इंडिगो में काम करने वाली महिला का नाम मौसमी गौतम था, उनकी उम्र करीब 35 साल थी। मौसमी असम राज्य की रहने वाली है। प्राइवेट इंडिको एयर लाइंस में उच्च पद पर थी। गुरुग्राम में वो ऑफिस की किसी ट्रेनिंग के लिए आई थीं। 12 तारीख को मौसमी ने एशियन सूइट्स में चेक इन किया था। शुक्रवार को महिला को कमरे में मृत पाया गया।

जिस गेस्ट हाउस में महिला रह रही थी वहीं पर काम करने वाले ने आंखों देखा हाल बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास मौसमी गेस्ट हाउस में लौट और अपने कमरे में चली गई जिसके बाद उन्होंने 6 बजे के करीब कुछ खाने का आर्डर किया। रात करीब 9 बजे के आस-पास महिला की होटल स्टाफ से की विषय पर बात हुई। दूसरे दिन होटल स्टाफ ने कमरे के  दरवाजे को खटखटाया लेकिन मौसमी ने गेट नहीं खोला। लगातार दरवाजा खटखटाये जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लगा कुछ गड़बड़ हैं। गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने उनके कमरे के पीछे वोले कमरे में झांककर देखा तो पता चला की मौसमी की लाश कमरे में लटकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मौसमी के परिवार को इस घटना की जा जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मौसमी प्राइवेट एयर लाइन्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर थी। मौसमी की 8 साल की बेटी है और उसके पति असम में ही रहते है।

 

सुसाइड नोट न होने के कारण ये मामला कुछ पेचिदा है क्योंकि काम के सिलसिले से आई महिला को अचानक ऐसा क्या हुआ की सुसाइड करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार है तब ही आगे की जानकारी दी जा सकती है लेकिन मौसमी की यूं अचानक दुनियां से चले जाने से परिवार बेहद हैरान है। वो सुसाइड की बात से इंकार कर रहे हैं। 

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि