IndiGo विमान में आसमान में खराबी, अबू धाबी उड़ान कोच्चि लौटी, यात्रियों की सांसें अटकीं

By रेनू तिवारी | Sep 06, 2025

अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का एक विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप से नाराज है पीएम मोदी! अमेरिका में UN महासभा के सत्र में नहीं लेंगे हिस्सा, विदेश मंत्री जयशंकर कर सकते हैं संबोधित

एक दूसरी घटना में दिल्ली-कोलकाता इंडिगो की एक उड़ान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शराबी वकील ने कथित तौर पर "हर हर महादेव" जैसे धार्मिक नारे लगाए और साथी यात्रियों से "जय श्री राम" का नारा लगाने का आग्रह किया। इसके बाद, अपने व्यवहार को लेकर एयरलाइन क्रू के साथ उसकी बहस हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार को 6E 6571 पर हुई जब उड़ान कथित तौर पर 30 मिनट से ज़्यादा समय तक पार्किंग बे में रुकी रही। इंडिगो ने कहा कि 31D में बैठा वकील केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार करता और "शराब के नशे में" बाकी यात्रियों को परेशान करता पाया गया। यात्री, जो कथित तौर पर एक सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में शराब ले जा रहा था, ने कथित तौर पर एक क्रू सदस्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जब उसने उससे पूछताछ करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Human Bomb Blasts | 400 किलो RDX से 1 करोड़ लोगों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच कर रही है पूछताछ

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "हमें 01 सितंबर 2025 को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 6571 में हुए अभद्र व्यवहार की घटना की जानकारी है। विमान में सवार एक यात्री शराब के नशे में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और साथी यात्रियों को परेशान कर रहा था।"

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस