खराब मौसम के चलते इंडिगो एयरलाइन की उड़ान मार्ग भटक कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गई: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

इस्लामाबाद। अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक उड़ान खराब मौसम के कारण मार्ग भटककर पाकिस्तान में लाहौर के निकट चली गई और सुरक्षित रूप से भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर लौटने से पहले गुजरांवाला तक पहुंच गई थी। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन’ अखबार की खबर में कहा गया है कि फ्लाइट रडार के अनुसार, 454 नॉट की गति से उड़ रहा भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उत्तरी लाहौर में प्रवेश किया और रात आठ बजकर एक मिनट पर भारत लौट आया। एयरलाइन की इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: हिंसा के मामले में इमरान खान के खिलाफ कार्यवाही दो-तीन सप्ताह में शुरू होगी: पाकिस्तान के गृह मंत्री

सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 5,000 मीटर रहने के कारण लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी की अवधि शनिवार रात साढ़े 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानों को इस्लामाबाद भेज दिया गया। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाओं और गरज के साथबारिश हुई। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित इलाके खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के तीन निकटवर्ती जिले थे, जहां लगभग 29 लोगों की जान चली गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर