IndiGo को मिला नया बॉस, Rahul Bhatia बोले- अब मैं मेहमान, William Walsh संभालेंगे कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2026

इंडिगो के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने मंगलवार को खुद को ‘कुछ ही दिनों का मेहमान’ बताया। उनकी यह टिप्पणी एयरलाइन द्वारा विलियम वॉल्श को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के बाद आई है। करीब तीन सप्ताह पहले, 10 मार्च को तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक पद छोड़ने के बाद से भाटिया ही एयरलाइन के कामकाज की कमान संभाल रहे हैं।

भाटिया ने इस संदेश के अंत में अपने हस्ताक्षर के साथ ‘राहुल’ या ‘कुछ ही दिनों का मेहमान’ लिखा। इंडिगो के संदर्भ में इसका सीधा अर्थ यह है कि अब एयरलाइन के प्रबंधन की उनकी जिम्मेदारी बहुत कम समय के लिए बची है, क्योंकि नया सीईओ जल्द ही कार्यभार संभालने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि जब 10 मार्च को पीटर एल्बर्स के इस्तीफे की घोषणा हुई थी, तब राहुल भाटिया ने जिम्मेदारी संभालते हुए कर्मचारियों को ‘राहुल उर्फ मैं हूं ना’ लिखकर संदेश भेजा था। शाहरुख खान की 2004 की फिल्म ‘मैं हूं ना’ के इस संवाद के जरिये उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि संकट के समय वह उनके साथ खड़े हैं।

अब एक स्थायी उत्तराधिकारी मिलने के बाद, उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘मेहमान’ बताकर विदाई लेने का संकेत दिया है। दिसंबर, 2025 में एयरलाइन के परिचालन में आई भारी बाधाओं के तीन महीने बाद पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख