कोरोना वायरस के चलते इंडिगो ने खड़े किए 30 विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

मुंबई। सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयासों के तहत एक सप्ताह के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के कारण किफायती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो को अपने बेड़े के 30 विमानों को खड़ा करना पड़ा है। एक सूत्र ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इंडिगो पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया, चीन और तुर्की के 24 शहरों के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन करती है। विमानन कंपनी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा 22 मार्च से अगले एक सप्ताह के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद करने के तात्कालिक निर्णय के बाद इंडिगो ने अपने बेड़े के 30 विमानों को खड़ा कर दिया है। इनमें से अधिकांश विमान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन से जुड़े थे।’’ 

इंडिगो के बेड़े में कुल 258 विमान हैं। इनमें 13 एयरबस ए321, 220 ए320 तथा 25 क्षेत्रीय जेट विमान हैं। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में खड़े किये गये विमानों की संख्या की पुष्टि नहीं की, लेकिन उसने कहा कि उसके कुछ विमानों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा