इंडिगो की अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन विस्तार में चीन पर विशेष नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)। इंडिगो एयरलाइंस अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन के विस्तार में चीन और अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर विशेष ध्यान दे रही है। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने यहां से विशेष बातचीत में यह बात कही। इंडिगो ने पिछले एक महीने चीन और वियतनाम में चार स्थानों के लिए अपनी सेवाएं शुरू की हैं। बोल्टर ने कहा, ‘‘ हम चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया में अपनी सेवाएं बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। इसी के साथ हमारा जोर पश्चिमी एशिया पर भी है। हम भारत-चीन के बीच के संपर्क मार्ग को एक प्रमुख मार्ग बन जाने के तौर पर देखते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ जंग के लिए सहयोग बढ़ाएंगे भारत और फिलीपींस

कंपनी ने 15 सितंबर को दिल्ली-चेंगडु और 20 अक्टूबर को कोलकाता-गुआंगझो मार्ग पर अपनी सेवा शुरू की है। बोल्टर ने कहा कि हम चीन में गुंआगझोऊ और चेंगडू जैसे कुछ स्थानों को प्रमुख सेवा क्षेत्रों के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को चीन से उसके अंतरराष्ट्रीय परिचालन की बड़ी हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: ताइवान का एकीकरण होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती : बीजिंग

इसके अलावा कंपनी ने कोलकाता से तीन अक्टूबर को वियतनाम के हनोई और 18 अक्टूबर को हो ची मिन्ह सिटी के लिए अपनी सेवाएं शुरू की है। वहीं पश्चिमी एशिया में अपनी सेवा विस्तार करते हुए उसने दिल्ली-रियाध (सऊदी अरब) सेवा 12 अक्टूबर को शुरू की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल