By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026
इंडिगो ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अपनी सेवाओं को मजबूत किया है और अब सप्ताह में 14 उड़ानें संचालित कर रही है, जिससे क्षेत्रीय ,संपर्क में सुधार हुआ है। एयरलाइन ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दिसंबर 2025 तक, पुडुचेरी से सप्ताह में 14 उड़ानें संचालित की जाती थीं, जो शहर को बैंगलोर और हैदराबाद से जोड़ती हैं। इंडिगो की सेवाओं से पुडुचेरी के लिए नियमित संपर्क मजबूत हुआ, हवाई यात्रा अधिक सुगम हुई और निवासियों, छात्रों, पेशेवरों तथा पर्यटकों को लाभ हुआ।