By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाले इंटरग्लोब एविएशन 22 दिसंबर से बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में शामिल हो जाएगी। बीएसई इंडेक्स सर्विसेज ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीएसई 100 सूचकांक में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड को शामिल किया जाएगा, जो अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की जगह लेगा। बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड को जोड़ा जाएगा और इंडसइंड बैंक लिमिटेड को हटाया जाएगा।