Indigo का लाभ तीसरी तिमाही में 78 प्रतिशत घटकर 549.1 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

विमानन कंपनी इंडिगो का लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 78 प्रतिशत घटकर 549.1 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की पिछले महीने व्यापक स्तर पर उड़ानें रद्द हुईं थीं।

इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की कुल आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 24,540.6 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 22,992.8 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो को दिसंबर महीने की शुरुआत में व्यापक स्तर पर परिचालन व्यवधानों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम को 10 फरवरी तक 10 प्रतिशत तक घटा दिया था।

प्रमुख खबरें

Kerala के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में Bypolls के लिए वोटिंग जारी

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान