ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, इंडिगो रद्द करेगी 20 प्रतिशत उड़ानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

नयी दिल्ली,  कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का असर हवाई यातायात क्षेत्र पर पड़ना शुरू हो गया है। इंडिगो ने रविवार को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर करीब 20 प्रतिशत उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने इसके साथ ही यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए 31 मार्च तक बदलाव शुल्क समाप्त करने की घोषणा की है। बदलाव शुल्क यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने पर देना होता है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से एयरलाइन के यात्री बड़ी संख्या में अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर एयरलाइन ने सभी 31 जनवरी तक सभी मौजूदा और नई बुकिंग पर बदलाव शुल्क को समाप्त करने का फैसला किया है। 31 मार्च तक की यात्रा के लिए बदलाव शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका