टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना ओडेसा और उसके पास के मिडलैंड इलाके की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर में उसे गोली मार दी। पुलिस ने हमलावर की पहचान तथा उसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

इसे भी पढ़ें: तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के टैंकर को BLACK LIST में डाला

गेरके ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और 21 लोग घायल हो गए। मिडलैंड पुलिस विभाग ने फेसबुक पोस्ट में कहा,‘‘इस वक्त कोई सक्रिय हमलावर नहीं है। सभी एजेंसियां संदिग्धों के बारे में पता लगा रही हैं। गोलीबारी के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सड़कों से हट जाने और बेहद सावधानी बरतने की अपील की।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। ट्रंप ने ट्वीट किया,‘‘एफबीआई और कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरी तरह लगी हुईं हैं।’’ टैक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और कायराना बताया। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay