तनाव के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर ‘जीरो प्वाइंट’ पर भारत-पाक के बीच बैठक जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

गुरदासपुर (पंजाब)। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में, करतारपुर गलियारा खोलने को लेकर दोनों देशों के मध्य तकनीकी बैठक शुक्रवार को ‘जीरो प्वाइंट’ पर आरंभ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में प्रत्येक पक्ष के 15 अधिकारियों का समूह हिस्सा ले रहा है। करतारपुर ‘जीरो प्वाइंट’ वह बिंदु है जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: हर जगह से मुंह की खाने के बाद भी नहीं सुधरा पाक, अब इन देशों के सामने उठाया कश्मीर मुद्दा

पाकिस्तान और भारत गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर 12 नवंबर को लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में गलियारे के उद्घाटन के संबंध में तौर-तरीकों पर विचार कर रहे हैं। करतारपुर गलियारे को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई दौर की बैठकें हुई हैं जिनमें दोनों पक्षों के विशेषज्ञों ने प्रस्तावित क्रॉसिंग बिंदुओं के संरेखण, समन्वय और अन्य तकनीकी पहलुओं पर बात की है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने पाक से कहा- राजनयिक को बिना किसी बाधा के जाधव से मिलने दिया जाए

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने जुलाई में अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान की ओर एक बैठक की थी जिसमें करतारपुर गलियारे के तौर-तरीकों पर बातचीत की गई थी। यह गलियारा 1947 में भारत की आजादी के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहला वीजा मुक्त गलियारा भी होगा। पाकिस्तान भारतीय सीमा से लेकर गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण कर रहा है जबकि डेरा बाबा नानक से लेकर सीमा तक दूसरे हिस्से का निर्माण भारत करेगा।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल