‘सभी सौदे रद्द करने’ की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध को रुकवाया: ट्रंप का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने उस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने अपने प्रशासन के अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के साथ हुए ‘सभी सौदे रद्द करने’ के लिए कहकर दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया था।

ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ अमेरिका व्यापार नहीं करेगा और इस तरह से उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। उनके अनुसार यह परमाणु हमले में बदल सकता था।

ट्रंप ने कहा, सर्बिया, कोसोवो में बहुत बड़ा युद्ध होने वाला था। मैंने कहा कि आप भी युद्ध करें, अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।... यही भारत और पाकिस्तान के साथ हुआ। मैं उन दोनों के साथ बातचीत कर रहा था और मैंने (वित्त मंत्री) स्कॉट (बेसेंट) से कहा, मैंने (वाणिज्य मंत्री) हॉवर्ड (लुटनिक) से कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ सभी सौदे रद्द कर दें। वे हमारे साथ व्यापार नहीं कर रहे क्योंकि वे युद्ध कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने ‘‘ हमें कॉल किया और कहा कि हम क्या करें? मैंने कहा, देखिए आप अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहते हैं। यह बहुत बढ़िया है, लेकिन आप एक दूसरे पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

ट्रंप ने कहा कि और वे दोनों सहमत हुए दोनों के पास अच्छे नेता हैं, इसलिए हमने बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा कि ‘‘ भारत जैसे कुछ बड़े देश के साथ मुझे लगता है कि हम एक समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं, जिसके तहत हमें वहां जाकर व्यापार करने का अधिकार होगा। अभी यह प्रतिबंधित है। आप वहां जा नहीं जा सकते। आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम पूरी तरह से व्यापार अवरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने चीन के साथ भी व्यापार होने की बात कही। ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई बंद कराने में मदद की है। हालाकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया