इंडोनेशिया विमान हादसा: शवों की तलाश में जुटी दल, तेज हुआ अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

जकार्ता। इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह जावा सागर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मलबा और शवों की तलाश के कार्य में जुटे दल में शुक्रवार को कुछ और कर्मी जुड़ गए। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी मिशन के संयोजक रासमन ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए श्रीविजय एयर के विमान की तलाश के लिए हवाई सर्वेक्षण का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। विमान का मलबा और दुर्घटना में मारे गए लोगों की तलाश के काम में 4,132 कर्मी जुटे हुए हैं। कुल 14 विमानों, 62 जहाजों और 21 नौकाओं के जरिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पानी के भीतर मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर