Indonesia Earthquake | सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके! रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं

By रेनू तिवारी | Mar 03, 2026

इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप मंगलवार को एक शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र सुमात्रा के तटीय जल क्षेत्र में स्थित था। राहत की बात यह है कि भूकंप के तुरंत बाद किसी के हताहत होने या संपत्तियों के बड़े नुकसान की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने तटीय इलाकों में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Jai Hind Jai Sindh: A Love Story में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी

सुमात्रा का यह इलाका 2004 में आई विनाशकारी सुनामी के लिए भी जाना जाता है, जो हिंद महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण पैदा हुई थी। हालांकि, आज के भूकंप की गहराई और तीव्रता उतनी घातक नहीं मानी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत