By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2018
बांदा आचे। इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने आज बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह भीषण आग लगी जिसमें कम से कम तीन मकान खाक हो गए।
आज तड़के तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आचे के रांतो पेरूलेक उपजिले के प्रमुख सैफुल ने कहा कि, ‘आग अभी भी भीषण रूप से लगी है और इस पर काबू नहीं पाया जा सका है।’