Indonesia Open: लक्ष्य पर भारी पड़े श्रीकांत; हार के साथ सिंधू का अभियान खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2023

जकार्ता। किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का अभियान हार के साथ खत्म हुआ। पुरुष एकल के अंतिम-16 मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav