हिंदी गाना सुनती ही नाचने लगता हूं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारत आकर दिखाया अपना DNA टेस्ट, चौंक गया भारत

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जाने से ठीक पहले एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जाने से पहले प्रबोवो सुबियांतो अपने बारे में एक ऐसा खुलासा करेंगे जो भारत समेत कई इस्लामिक देशों में तहलका मचा देगा। प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने अपना जेनेटिक सीक्वेंसिंग टेस्ट और डीएनए टेस्ट करवाया था। इन टेस्ट की रिपोर्ट आई तो मुझे पता चला कि मेरा डीएनए भारतीय है। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतोका डीएनए भारतीय निकला है। प्रबोवो सुबियांतो का ये बयान सुनकर वहां बैठे पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी हैरान हो गए। 

इसे भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई, Brics में स्थायी सदस्यता का समर्थन...सामने खड़े थे मोदी, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति एक लाइन से गिनाने लगे भारत के एहसान

प्रबोवो सुबियांतो का बयान साबित करता है कि भारत का हिंदू धर्म कहां तक फैला था। सबके पूर्वज कौन थे? जानकारी के लिए बता दें कि 90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाला इंडोनेशिया एक तरह से रामभक्त है। इंडोनेशिया में आज भी रामायण का मंचन होता है। इंडोनेशिया में हिंदू धर्म की जड़े काफी पुरानी हैं। बताया जाता है कि इंडोनेशिया में छोटे बड़े सब मिलाकर हजार से लेकर डेढ़ हजार तक मंदिर हैं। इंडोनेशिया पर एक समय में हिंदू राजा ही शासन करते थे। चोल साम्राज्य के राजाओं ने न केवल इंडोनेशिया बल्कि श्रीलंका, मलेशिया, मालदीव पर भी शासन किया था। यहां तक की अफगानिस्तान में भी हिंद राजा राज करते थे। कंबोडिया की बड़ी आबादी भी शिवभक्त थी। फिलिपींस और वियतमान में भी सनातन धर्म की छाप मिलती है। यहां तक की थाईलैंड में जो मंदिर है वहां भी हिंदू धर्म का प्रभाव दिखता है। यानी इन सभी देशों के लोगों का डीएनए टेस्ट करवाया जाए तो नतीजे चौंकाने वाले मिल सकते हैं। इन सब का डीएनए भारतीय ही निकल सकता है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand