इंडोनेशिया 210 टन कचरा ऑस्ट्रेलिया को वापस भेजेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

जकार्ता। विदेशी कचरों के लिए डंपिंग स्थल बनने से इनकार करते हुए इंडोनेशिया ने मंगलवार को कहा कि वह 210 टन कचरा ऑस्ट्रेलिया को वापस भेजेगा। पूर्वी जावा की राजस्व एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि सुराबाया नगर में आठ कंटेनर जब्त किए गए जिसमें रद्दी कागज चाहिए की जगह खतरनाक पदार्थ के साथ-साथ प्लास्टिक की बोतलें और इस्तेमाल हुए डायपर, इलेक्ट्रॉनिक कचरे और कैन थे।

एजेंसी ने एक अलग बयान में बताया कि इसकी जांच के बाद इंडोनेशिया के पर्यावरण मंत्री ने ‘कचरों को वापस भेजने’ की सिफारिश की। चीन ने 2018 में विदेशी प्लास्टिक कचरे के आयात पर रोक लगा दिया। इसके बाद से वैश्विक पुनर्चक्रण क्षेत्र में उथल-पुथल मच गया। अब पश्चिम देश अपने कचरा कहां भेजें इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal