इंडोनेशियाई संसद के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2017

जकार्ता। इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में देश की संसद के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस भ्रष्टाचार कांड में सरकारी कोष के करीब 17 करोड़ डॉलर के गबन का आरोप है। भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग ने सोमवार रात भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में सदन के अध्यक्ष सत्या नोवांतो को संदिग्ध बताया। इसमें कानून मंत्री, पूर्व गृह मंत्री और कई गवर्नर सहित कई अन्य वरिष्ठ राजनेताओं का भी नाम शामिल किया गया है।

 

आयोग के प्रमुख आगस रहार्दजो ने कहा, ‘‘सत्या ने कथित तौर पर अपनी ताकत एवं पद का इस्तेमाल अपने निजी फायदे या एक निगम के हित के लिए किया।’’ जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नोवांतो उन तमाम राजनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने देश के 25 करोड़ 50 लाख लोगों के लिए नया पहचान पत्र जारी करने की सरकार की योजना के लिए निर्धारित धनराशि में से रिश्वत ली।

 

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन