Delhi में बढ़ते Pollution के बीच घर पर करें ये आसान Exercise, सेहत रहेगी दुरुस्त

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 10, 2026

दिल्ली में धीरे-धीरे प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। इसलिए नियमित रुप से एक्सरसाइज जरुर करें। कुछ लोग अक्सर हर रोज सुबह खुली हवा में एक्सरसाइज करने और समय जरुर बिताते हैं।

इसके चलते आप आपने फिटनेस रुटीन पर ब्रेक न लगाएं। बस आप ऐसी एक्सरसाइज करें, जिन्हें घर की चारदीवारी में बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है।

चेयर सक्वैट्स

नियमित रुप से आप चेयर स्क्वैट्स करेंगे, तो ग्लूट्स, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग्स की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह एक्सरसाइज बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी टालती है। इसको करने के लिए एक मजबूत कुर्सी रखकर सामने खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे चेयर पोजिशन में बैठना और खड़े होना है। इसको आप कम से कम 8-10 बार दोहराएं।

लो-इम्पैक्ट जंपिंग जैक

कैलोरी बर्न के करने के लिए, जोड़ों को मजबूती देनी हो या फिर शरीर का बेहतर संतुलन बनाना हो, इसके लिए लो-इम्पैक्ट जंपिंग जैक एक असरदार एक्सरसाइज है। यह पारंपरिक जंपिंग जैक का एक आसान ऑप्शन है, जो कि हर उम्र के लोगों के लिए काफी सुरक्षित है। सीधे खड़े होकर पैरों को आपस में जोड़ लें। फिर बिना कूदे अपने दाएं पैर को दाईं तरफ ही बाहर निकालें। इसी समय अपने दोनों हाथों को ऊपर भी उठाना है। दूसरे पैर के साथ ही स्थिति को दोहराएं।

स्पॉट मार्चिंग

इस एक्सरसाइज के करने से मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही कोर स्ट्रेंथ और संतुलन बेहतर करने और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एक जगह खड़े होकर घुटनों को एक-एक करके ऊपर की तरफ उठाना है। ऐसा करते समय आपके हाथ वॉकिंग पोजिशन की तरह आगे पीछे होते रहने चाहिए।

बॉक्सिंग शैडो

इसको आप बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज एक शानदार कार्डियो तो है ही, इसके साथ ही कंधे, कोर और बाहों शरीर के ऊपरी अंगों की मांसपेशियों को भी मजबूती देता है। बॉक्सिंग शैडो करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर हाथों को सामने की तरफ पंच करने की पोजिशन में ले जाना है। इस बात का ध्यान रखें कि बॉक्सिंग शैडो के समय ज्यादा सांस न फूले और आपका शरीर भी एकदम संतुलित रहेगा।

प्लैंक

प्लैंक करने से पेट, पीठ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को करने के लिए पहले पुश-अप्स की पोजिशन में आ जाएं। अब दोनों कोहनी को जमीन पर रख 90 डिग्री का कोण बनाएं। शरीर को एकदम सीधा रखकर पैरों की उंगलियों का पूरा वजर रख लें। नॉर्मल तरीके से सांस लेते हुए 15-30 सेकंड तक बने रहें।

प्रमुख खबरें

CM Yogi के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, 2027 में NDA पर 20 साबित होगा PDA

भारत के खिलाफ गेंदबाजी में निरंतरता न होना निराशाजनक: Kyle Jamieson

विपक्षी नेता आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, रुकावटें और रास्ते क्या

IPL 2027: Mumbai Indians में शामिल होंगे Arshdeep Singh, PBKS से जुड़ेंगे Hardik Pandya