रेड जोन में शामिल इंदौर में कोरोना संक्रमण से अब तक 74 लोगों की मौत, 1,545 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है। इसके साथ ही,जिले में इस वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 74 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं दो महिलाओं ने जिले के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले छह दिन के दौरान आखिरी सांस ली। दोनों महिलाओं की उम्र 55-55 वर्ष की थी। उन्होंने बताया कि इनमें से एक महिला गंभीर एनीमिया की पुरानी बीमारी से पीड़ित थी, जबकि दूसरी महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही जूझ रही थी। 

 सीएमएचओ ने बताया कि रेड जोन में शामिल जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 32 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,513 से बढ़कर 1,545 पर पहुंच गयी है। इनमें से 250 से ज्यादा मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शनिवार सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.79 प्रतिशत थी। हालांकि, पिछले 23 दिन के दौरान इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

इसे भी देखें : Coronavirus के 6 नये लक्षणों की हुई पहचान, गौर से देखें यह खास रिपोर्ट 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता