Indore Stadium की पिच की रेटिंग ‘खराब’ से बदलकर ‘औसत से कम’ की गयी, मोटेरा की पिच ‘औसत’ रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम (भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का स्थल) की पिच की रेटिंग को ‘खराब’ से बदलकर ‘औसत से कम’ कर दिया। आईसीसी ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच (चौथे मैच) को ‘औसत’ रेटिंग दी जो बल्लेबाजी के लिए काफी धीमी थी जिसमें दोनों टीमों ने एक एक पारी ही पूरी की थी।

आईसीसी के सोमवार को बयान के अनुसार, ‘‘आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान और आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति के सदस्य रोजर हार्पर के आईसीसी अपील पैनल ने टेस्ट मैच के फुटेज की समीक्षा की। दोनों की यही राय थी कि मैच रैफरी ने पिच आकलन प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन किया लेकिन इसे ‘खराब’ रेटिंग देने के लिये इतना अत्यधिक वैरिएबल उछाल मौजूद नहीं था। ’’

इसके अनुसार, ‘‘पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि पिच को ‘औसत से कम’ की रेटिंग दी जानी चाहिए जिसका मतलब है कि होल्कर स्टेडियम को तीन के बजाय एक ‘डिमैरिट’ अंक मिलेगा। ’’ आईसीसी मैच रैफरी ने वानखेडे स्टेडियम की पिच और वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी जहां भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे खेले गये थे।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही