स्वच्छ शहरो की सूची में इंदौर ने फिर मारी बाजी, बना देश का नंबर वन शहर, MP सबसे साफ राज्य

By अंकित सिंह | Oct 01, 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। इंदौर लगातार छठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर एक बार फिर से प्रदेश में स्वच्छता की आधार पर सूची में नंबर एक पर रहा है। यह लगातार छठा मौका है जब इंदौर इस सूची में नंबर वन पर रहा है। दूसरे नंबर पर सूरत का स्थान रहा। तीसरे स्वच्छ शहर की सूची में नवी मुंबई का नाम है। वहीं, केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के धर्म गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद का 99 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, PM मोदी ने जताया शोक

इंदौर को लेकर उन्होंने लिखा कि बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन! गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे लिका कि मार्गे स्वच्छता विराजते, ग्रामे सुजना: विराजते। स्वच्छता हमारा संकल्प, हमारी जीवनशैली और हमारा आग्रह है। इंदौर में स्वच्छता के नए मानक स्थापित कर आज देश में अपना गौरवपूर्ण अनुपम स्थान बनाया है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump