ओडिशा के उद्योग मंत्री ने कपड़ा क्षेत्र को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कपड़ा और परिधान विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि ऐसी इकाइयों के फलने-फूलने के लिये आवश्यक सुविधाएं राज्य में मौजूद हैं। ओडिशा के उद्योग मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को इन्वेस्ट इंडिया एक्सक्लूसिव इन्वेस्टमेंट फोरम फॉर टेक्सटाइल्स एंड अपैरल सेक्टर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस उद्योग के लिये राज्य में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे की सुविधा, मजबूत लॉजिस्टिक्स आधार और कुशल श्रमबल उपलब्ध है। उन्होंने कहा, कपड़ा और परिधान विनिर्माण उन क्षेत्रों में से है, जिनके ऊपर ओडिशा सरकार जोर दे रही है और कई कंपनियों ने पहले ही राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित की हैं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर