ब्रिटेन-भारत की नयी वीजा नीति का उद्योग जगत, छात्र समूहों ने स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा बुधवार को वीजा के लिए शुरू की गई ‘न्यू यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स’ योजना का ब्रिटेन में उद्योग और छात्र समूहों द्वारा बड़े कदम के रूप में स्वागत किया गया है। यह योजना अगले साल की शुरुआत से चालू हो जाएगी और 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीय छात्रों और पेशेवरों को 24 महीने के लिए ब्रिटेन में रहने और काम करने को लेकर सालाना 3,000 वीजा की पेशकश की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ईरान में बंदूकधारियों ने बाजार में गोलीबारी की, पांच लोगों की मौत : सरकारी मीडिया

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने नयी योजना को दोनों देशों के युवा पेशेवरों के लिए ‘‘बड़ा अवसर’’ करार दिया और पिछले साल यूके-इंडिया माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (एमएमपी) की मजबूती का संकेत दिया। ब्रिटेन में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए सुगम अभियान की वकालत करने वाला संगठन नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड अलुमनाई यूनियन (एनआईएसएयू) यूके ने भी इस घोषणा का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर