लोकल ब्वॉय नदीम ने भुनाया मौका, डेब्यू मैच में किया कमाल

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2019

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा और वो है शादबाज नदीम का। पदार्पण कर रहे बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकाई बल्लेबाजों को परेशान करके रखा हुआ था। तभी एक गेंद ने ऐसी फिरकी मारी कि वह बल्लेबाज को मिस करते हुई विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों में जा पहुंची।

इसे भी पढ़ें: INDvSA: खराब रोशनी के चलते बीच में ही रुका मैच

झारखंड के 30 साल के बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने दक्षिण अफ्रीकाई बल्लेबाज टेम्बा बावूमा को अपना पहला शिकार बनाया। 

चाइनामैन कुलदीप की जगह टीम में हुए शामिल

लोकल ब्वॉय शाहबाज नदीम को चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव के अनफिट होने पर नदीम को शानदार मौका मिला और उन्होंने इसे भुना भी लिया।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ओपनिंग पारी रही हिट, सीरीज में जड़ा लगातार तीसरा शतक

नदीम ने नाम कई रिकॉर्ड भी हैं। उन्होंने दो बार रणजी सत्र में 50 से अधिक विकेट चटकाए है। झारखंड से खेलते हुए 2015-16 में नदीम ने 51 विकेट हासिल किए थे। जबकि 2016-17 के सत्र में 56 विकेट लिए थे और वह ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। 

नदीम के चयन का राठौड़ ने खोला राज

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने बताया कि नदीम के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करीब 424 विकेट हैं और वह लगातार अच्छी गेंदबाजी करते आए हैं और निश्चित रूप से यह उसके घरेलू मैदान की परिस्थितियां हैं। 

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष